Punjab News: बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, बदला मौसम का मिजाज, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः जिले में आज अल सुबह अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह करीब 5 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली। पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी और उमस से परेशान लोगों को इस बारिश से बड़ी राहत मिली है। इसी के साथ अजनाला के कई गांवो में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। मिली जानकारी के अनुसार 5 बजे से सुबह करीब 9 बजे तक बारिश होती रही। इस दौरान अमृतसर के कुछ हिस्सों में ओले भी गिरे। ऐसे में मौसम में बदलाव होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं दूसरी ओर बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ने लगी है।

पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की कमी दर्ज की गई है, लेकिन इसके बावजूद तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री ज्यादा बना हुआ है। भाखड़ा डैम इलाके में सबसे ज्यादा 34.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के सभी जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं 14 से 16 मार्च के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश होने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 17 मार्च को मौसम फिर से शुष्क होने की उम्मीद है।

14 मार्च को मुख्य रूप से पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। जबकि 15 मार्च को बारिश का दायरा बढ़ सकता है। इस दिन पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली), पटियाला और रूपनगर में बारिश की संभावना जताई गई है। बढ़ते तापमान और शुष्क मौसम को देखते हुए किसानों को सलाह दी गई है कि वे गेहूं (दाना भरने की अवस्था), सरसों, गोभी सरसों और आलू की फसल में आवश्यकता अनुसार सिंचाई करें, ताकि मिट्टी में नमी बनी रहे।

 

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *