CM के इस्तीफे के बाद Manipur में लगा राष्ट्रपति शासन

Written by

in

नई दिल्ली: मणिपुर मे CM बीरेन सिंह पिछले सप्ताह अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है। राज्य के सीएम एन बीरेन सिंह ने 9 फरवरी 2025 को इस्तीफा दिया था, जिसके बाद राज्यपाल अजय भल्ला ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश की थी।

गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मानना है कि ‘ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई है जिसमें इस राज्य की सरकार संविधान के प्रावधानों के अनुसार नहीं चल सकती। इसलिए वह संविधान के अनुच्छेद 356 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए। मणिपुर राज्य सरकार के सभी कार्यों और इस राज्य के राज्यपाल द्वारा निहित या प्रयोग की जाने वाली सभी शक्तियों को अपने अधीन कर रही है । इसके साथ ही विधानसभा को निलंबित कर दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *