Punjab News: तेजधार हथियारों के बल पर दुकान में चोरी, नगदी और फोन लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः जिले के 32 सेक्टर में चोरी की घटना सामने आई है, जहां चोर दुकान के शटर तोड़कर नगदी लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की जानकारी देते हुए अनमोल ठुकराल ने बताया कि देर रात 3 बजे 3 चोर आए और 2 चोर दुकान में घुस गए। इस दौरान चोर दुकान से नगदी और फोन लेकर फरार हो गए। घटना के दौरान तीसरा चोर दुकान के बाहर खड़ा रहा। चोर के हाथों में तेजधार हथियार मौजूद थे। पीड़ित के अनुसार चोर तिजौरी से 30 से 35 हजार की नगदी और फोन लेकर फरार हो गए।

पीड़ित ने कह कि कुछ दिन पहले इलाके में चोर टूटियां लेकर फरार हो गए थे। पीड़ित ने मांग की है कि इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए। पीड़ित ने घटना को लेकर थाने में पुलिस को शिकायत दे दी है। घटना का पता आज सुबह दुकान खोलने के दौरान पता चला। एडवोकेट एएन जुनेजा ने कहा कि इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूल में छुट्टी होने के बाद युवक-युवतियां आकर मस्ती करते है। इस मामले को लेकर कई बार पुलिस से गश्त बढ़ाने की अपील कर चुके है। आरोप है कि पुलिस अधिकारी कह रहे है कि कर्मियों की कमी है।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *