इस दिन से शुरु होंगे Chaitra Navratri, अष्टमी पर कन्या पूजन के लिए शुभ रहेगा ये मुहूर्त

Written by

in

धर्म: नवरात्रि में पूरे 9 दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरुपों की पूजा की जाती है। खासतौर पर चैत्र नवरात्रि को बहुत ही अहम माना जाता है। चैत्र नवरात्रि से ही हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। साल 2026 में चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरु होकर 27 मार्च तक मनाई जाएगी। इन नौ दिनों में देवी के नौ रुपों की आराधना की जाती है। नवरात्रि के दौरान अष्टमी और नवमी तिथि बहुत ही खास मानी जाती है। इस बार चैत्र नवरात्रि कब से शुरु होंगे इसको लेकर लोग कंफ्यूजन है। आइए आपको बताते हैं कि चैत्र नवरात्रि कब से शुरु होंगे और इसके लिए घटस्थापना का क्या मुहूर्त है।

इस वजह से खास है अष्टमी

नवरात्रि के आठवें दिन को अष्टमी कहते हैं। यह दिन देवी पूजा के लिए बहुत शुभ माना जाता है। धार्मिक ग्रंथ जैसे देवी भागवत पुराण और मार्केंडय पुराण में अष्टमी और नवमी तिथि का खास महत्व बताया गया है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन यदि आप सच्चे मन से मां दुर्गा की आराधना करेंगे तो आपके जीवन की सभी बाधाएं दूर होंगी। भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होगी। इस दिन कन्या पूजन भी काफी लोग करते हैं जिसमें छोटी बालिकाओं को देवी का स्वरुप मानकर उनकी पूजा की जाती है।

26 मार्च को रखा जाएगा अष्टमी का व्रत

साल 2026 में अष्टमी का व्रत 26 मार्च को रखा जाएगा। इस दिन भक्त विशेष पूजा अर्चना करते हैं। कन्या पूजन करके मां दुर्गा से सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली का आशीर्वाद मांगते हैं। कई लोग इस दिन अपनी कुल देवी का पूजन भी करते हैं और परिवार की समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं।

शुभ मुहूर्त

25 मार्च 2026 को दोपहर 1:50 बजे से शुरु होगा और 26 मार्च 2026 की सुबह 11:48 बजे तक रहेगा। इस दौरान आप कभी भी अष्टमी की पूजा कर सकते हैं।

पूजा के शुभ मुहूर्त

इस दिन सुबह का मुहूर्त 6:20 AM से लेकर 7:52 AM तक रहेगा। दूसरा मुहूर्त सुबह 10:56 AM से लकर 2:01 PM और शाम का मुहूर्त 5:06 PM और 9:33 PM तक का है।    

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *