Thar और Bike की टक्कर में Delivery Boy की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोप

Written by

in

चंडीगढ़ः सेक्टर-25 और सेक्टर-38 के पास शाहपुर लाइट प्वाइंट पर तेज रफ्तार थार की चपेट में आने से नौजवान की मौत हो गई, जबकि साथी हादसे में घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और दोनों को इलाज के लिए सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक नौजवान को मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक स्विगी में डिलीवरी बॉय का का करता था। मृतक की पहचान हरभजन सिंह के रूप में हुई है। मृतक के भाई कुशलेश सिंह ने बताया कि हरभजन सिंह स्विगी में पार्ट-टाइम काम करता था और साथ ही एसी रिपेयर का काम भी करता था।

वह मोहाली जिले के नया गांव में किराए पर रहता था और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली का रहने वाला था। वह सेक्टर-25 से ऑर्डर लेने के बाद डिलीवरी देने सेक्टर-38 जा रहा था, तभी तेज रफ्तार काले रंग की थार गाड़ी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। मिली जानकारी के अनुसार देर रात 2 से 2:30 बजे के बीच भाई की बाइक को पीछे से तेज रफ्तार थार चालक ने टक्कर मार दी और हादसे में नौजवान की मौत हो गई। मृतक के भाई का आरोप है कि थार में शराब की बोलतें थी। वहीं आरोप है कि पुलिस ने रात में कोई कार्रवाई नहीं की और उनके साथ बदतमीजी की।

वहीं घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंचे डीएसपी धीरज कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जिन पुलिसकर्मियों ने बदतमीजी की है, उनसे पूछताछ की जाएंगी। डीएसपी ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। हादसा करने वाला चाहे कोई भी हो, सख्त कार्रवाई करेंगे। फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार थार गाड़ी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान राजवीर सिंह के रूप में हुई है, जो शाहपुर की ओर से आ रहा था। बताया जा रहा है कि वह चंडीगढ़ में बीए फाइनल ईयर का छात्र है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *