जिला ऊना के अंतर्गत स्कूल बसों की विशेष जांच अभियान

Written by

in

ऊना /सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ साथ स्कूल बसों की सुरक्षा एवं निर्धारित नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष चैकिंग अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर स्कूल बसों की जांच की गई। जांच के दौरान कुल 382 बसों के आवश्यक दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस सर्टिफिकेट, परमिट, बीमा, फर्स्ट एड बॉक्स, फायर एक्सटिंग्विशर, स्पीड गवर्नर तथा सीसीटीवी कैमरों आदि की जांच की गई।

चेकिंग के दौरान नियमों की कमी पाई जाने पर उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्यवाही करते हुए 100 वाहनों के चालान किए गए व 03 वाहन को जब्त किया गया है, तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा स्कूल प्रबंधन और बस चालकों को विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की सलाह भी दी गई। जिला पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की चेकिंग अभियान जारी रखा जाएगा ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जा सके।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *