Punjab News: Parking के पास Mahindra Thar को लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः सच्चखंड श्री दरबार साहिब की पार्किंग के बाहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक महिंद्रा थार गाड़ी अचानक भीषण आग की लपटों में घिर गई। आग लगने से गाड़ी को भारी नुकसान हुआ है, हालांकि गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि भक्तगण श्री दरबार साहिब माथा टेकने आए थे और वे सुबह श्री अखंड पाठ साहिब के आयोजन की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान वे अपना परिवार लेकर पार्किंग की ओर आ रहे थे कि अचानक महिंद्रा थार में आग लग गई।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

गाड़ी में मौजूद परिवार ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत बाहर निकल कर अपनी जान बचा ली, पर कुछ ही क्षणों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और गाड़ी लगभग जल कर राख हो गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। पुलिस के मुताबिक आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है और संभव है कि गाड़ी में किसी तकनीकी खराबी या अन्य किस्म की खराबी के कारण यह हादसा हुआ हो। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि आग लगने के असल कारणों का पता लगाया जा सके।    

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *