Punjab News: स्कूल से बच्चे को लेने जा रही महिला से स्नेचिंग, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः जिले में चोरी और लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला सुंदर नगर लोहारा से सामने आया है। जहां स्कूल से एलकेजी में पढ़ रहे बच्चे को लेने जा रही महिला से स्नेचिंग हो गई। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि पत्नी 35 वर्षीय ज्योति एलकेजी में पढ़ते बेटे अनमोल को स्कूल से लेने के लिए पैदल जा रही थी।

इस दौरान रास्ते में अज्ञात युवक आया और पत्नी का मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि दोपहर को 1.10 बजे स्नेचर ने घटना को अंजाम दिया है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि स्नेचर घटना को अंजाम देकर पैदल ही फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी को पकड़े जाने का कोई खौफ नहीं है।

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि आरोपी कैमरे के पास पहुंचते ही सिर से टोपी उतार देता है। वहीं पीड़ित का कहना है कि शहर में लूटपाट और चोरी की घटनाओं का ग्राफ काफी बढ़ गया है। ऐसे में लोग खुद ही चोरों को काबू कर रहे है। पीड़ित का कहना है कि पुलिस पर उन्हें भरोसा नहीं है, जिसके कारण अभी तक पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत नहीं दी है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *