Himachal News: 10.28 ग्राम चिट्टे सहित एक काबू

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित:पुलिस थाना मैहतपुर के अंतर्गत आते गांव बसदेहडा में पुलिस की एसआईयू टीम ने 10.28 ग्राम चिट्टे सहित एक व्यक्ति को काबू किया है और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर शाम एसआईयू ऊना पर आधारित पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मोनी बाबा मन्दिर गांव वसदेहड़ा के नजदीक रेड कर एक व्यक्ति के कब्जे से 10.28 ग्राम चिट्टा/हैरोईन बरामद किया है। आरोपित व्यक्ति की पहचान विजेन्द्र निवासी गांव वसदेहड़ा, तहसील व जिला ऊना के रूप में हुई है।।

वहीं इस सन्दर्भ में पुलिस ने विजेन्द्र के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम एक्ट की धारा 21 के तहत पुलिस थाना मैहतपुर में मामला दर्ज कर  विजेन्द्र को गिरफ्तार किया है और पुलिस आरोपित के फॉरवर्ड लिंकेज और बैकवर्ड लिंकेज की जानकारी के आधार पर जांच कर रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी ऊना सचिन हीरामठ ने बताया कि भविष्य में भी जिला पुलिस ऊना का नशे के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा। जनता से अपील है कि उनके क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बिक्री या तस्करी की कोई जानकारी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना को दें। नशे के खिलाफ इस लड़ाई में पुलिस का साथ दें और अपने क्षेत्र को नशामुक्त बनाने में सहयोग करें।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *