सड़क पर पलटे तेल टैंकर को लगी आग, जिंदा जला व्यक्ति, 200 मीटर तक फैली लपटें, देखें वीडियो

Written by

in

जालोरः जिले के सिवाड़ा क्षेत्र में नेशनल हाईवे-68 पर तेल टैंकर ओवरब्रिज पर पलट गया। जिसके बाद टैंकर को आग लग गई। हादसा इतना भयावह था कि कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया। हादसे में एक व्यक्ति जिंदा जल गया, जबकि दूसरा समय रहते बाहर निकल गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और एक साइड का ट्रैफिक रोक दिया गया।
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों में भी दहशत फैल गई और कई लोग अपने वाहन रोककर दूर हट गए। वहीं घटना में हाईवे पर 200 मीटर तक आग की लपटें फैल गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना पर सांचौर एसडीएम प्रमोद कुमार और सिंवाड़ा चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। सांचौर से एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश में जुट गई। चितलवाना थानाधिकारी भंवरलाल गुड़ियासर ने बताया- अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि टैंकर में कौनसा ज्वलशील पदार्थ भरा था। गुजरात (GJ-12-BZ-9820) नंबर का टैंकर भारत पेट्रोलियम कंपनी का था। फिलहाल मामले की जांच जारी है। आग की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन हाईवे के एक हिस्से पर यातायात रोक दिया, ताकि कोई अन्य बड़ा हादसा न हो। फिलहाल टैंकर में भरे ज्वलनशील पदार्थ की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *