Sindhi Market में 30 दुकानों में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

Written by

in

गुजरातः अहमदाबाद के पंचकुवा इलाके में स्थित सिंधी मार्केट में भीषण आग गई। मिली जानकारी के अनुसार भीषण आग की चपेट में 30 दुकानें आ गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसके बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी। मामले की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। जानकारी के अनुसार दमकल की लगभग 10 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।
फिलहाल अब तक मिली जानकारी के अनुसार, मार्केट में 30 से अधिक दुकानों तक आग फैल गई है। घटना के दौरान 10 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। वहीं, फायर ब्रिगेड के करीब 80 जवान आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. लेकिन यहां कपड़े की कई दुकानें होने के कारण आग तेजी से फैलने का खतरा बना हुआ है। फिलहाल, आग को और अधिक दुकानों तक फैलने से रोकने और जल्द से जल्द काबू पाने के तमाम प्रयास किए जा रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *