बड़ा प्रशासनिक फेरबदलः 57 IAS-IPS सहित अन्य अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें List

Written by

in

चंडीगढ़: हरियाणा में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सरकार ने 23 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है। यह राज्यसभा चुनाव के 2 दिन बाद पुलिस और प्रशासनिक बड़ा फेरबदल किया गया। सरकार की ओर से 23 आईएएस, 22 आईपीएस और 12 एचपीएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है। ऐसे में सरकार की ओर से 3 लिस्ट जारी की गई है। आइजी-डीआइजी-एडीजीपी रैंक में प्रमोट किए गए छह आइपीएस अधिकारियों को भी नई नियुक्तियां दी गई हैं।

जिसमें पहली लिस्ट में राज्यपाल के आदेश के मुताबिक तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। फैसले का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाना और विभिन्न विभागों में सुचारु संचालन सुनिश्चित करना है। नए आदेश के तहत अधिकारियों को उनके नए पदों पर जल्द से जल्द कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। आईएएस एके सिंह को भी झटका लगा है। वह काफी लंबे समय से टाउन एंड कंट्री प्लानिंग डिपार्टमेंट देख रहे थे, उन्हें वापस उच्च शिक्षा विभाग और लोक निर्माण (B&R) एवं वास्तुकला विभाग में बुला लिया गया है। वहीं, आईएएस साकेत कुमार अब पावर फुल हो गए है। उनका मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव का पद बरकरार है। इसके अलावा भी उन्हें कई चार्ज मिले है।

वहीं IPS और HPS अधिकारियों में से कई अधिकारियों को प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। आदेश के मुताबिक, आईपीएस काला रामचंद्रन को हरियाणा पुलिस एकेडमी (HPA) मधुबन की डायरेक्टर के अलावा फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) मधुबन, करनाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं आईपीएस संजय कुमार अब ADGP लॉ एंड ऑर्डर और स्टेट क्राइम ब्रांच के अलावा हरियाणा स्टेट नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB), करनाल के ADGP भी होंगे।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *