सवारियों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर में 10 की मौत, 19 घायल

Written by

in

प्रयागराज: मिर्जापुर हाईवे पर बस और बोलेरो में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हो गए। घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। वहीं हादसे में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि बोलेरो में सवार सभी 10 श्रद्धालु संगम स्नान के लिए मेला क्षेत्र जा रहे थे। इसी बीच उनकी बोलेरो हादसे का शिकार हो गई।

जानकारी के अनुसार, मेजा में प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर शुक्रवार देर रात हुए यह भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो और बस में आमने-सामने की टक्कर हुई है। हादसे में बोलेरो सवार सभी 10 श्रद्धालुओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बोलेरो में सवार सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले थे। ये लोग संगम स्नान के लिए मेला क्षेत्र में आ रहे थे।

जानकारी के मुताबिक सभी मृतकों की उम्र 25 से 45 वर्ष के बीच है और सभी पुरुष हैं। वहीं इस हादसे में बस में सवार 19 श्रद्धालु भी जख्मी हुए हैं जो संगम स्नान के बाद वाराणसी जा रहे थे। सभी घायलों को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया है। बस में सवार सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं। लहीं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक जताया है।

 

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *