- आर्थिक (Economy)
- राष्ट्रीय सुरक्षा
- मानवीय (Humanitarian)
पश्चिम एशिया संकट को लेकर PM मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों से की मीटिंग, जानें किन-किन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

नई दिल्लीः नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में चल रहे हालात को लेकर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक वर्चुअल (ऑनलाइन) बैठक की। पश्चिम एशिया के हालात पर सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअली मीटिंग की, जो कि करीब सवा दो घंटे चली। इस बैठक का मकसद देश की तैयारी, सुरक्षा और आगे की योजना की समीक्षा करना था। इस मीटिंग में कई बड़े नेता शामिल हुए, जैसे गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण। इसके अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी जुड़े, जैसे चंद्रबाबू नायडू, रेवंत रेड्डी, योगी आदित्यनाथ, उमर अब्दुल्ला, भगवंत मान, हेमंत सोरेन, देवेंद्र फड़णवीस आदि।
चुनाव वाले राज्यों के मुख्यमंत्री नहीं हुए शामिल
जिन राज्यों में जल्द चुनाव होने वाले हैं, वहां आचार संहिता (Model Code of Conduct) लागू है। इसी वजह से उन राज्यों के मुख्यमंत्री इस बैठक में शामिल नहीं हुए। इन राज्यों के अधिकारियों के लिए अलग से बैठक रखी जाएगी।
दुनिया और भारत पर क्या असर पड़ रहा है?
पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में हो रहे संघर्ष का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है। लोगों की जिंदगी पर असर पड़ रहा है। भारत को भी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
भारत के लिए यह संकट तीन स्तरों पर चुनौती है
Leave a Reply