बांके बिहारी मंदिर में हुआ हंगामा, Security Guard ने की श्रद्धालुओं से मारपीट, देखें वीडियो

Written by

in

मथुराः वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर में भारी हंगामा हो गया। दरअसल, निजी सुरक्षागार्डों का कुछ दुकानदारों से विवाद हो गया। वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में व्यवस्थाएं बनाने के नाम पर निजी सुरक्षाकर्मियों की श्रद्धालुओं से मारपीट हो गई। मंदिर के निजी सुरक्षा कर्मियों पर आरोप है कि श्रद्धालुओ के साथ उन्‍होंने जमकर मारपीट की। इस घटना का वीडियो बना रहे दुकानदार को भी नहीं बख्शा। निजी सुरक्षाकर्मियों का आरोप है कि दुकानदार उनके बैरक में घुस आए थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के 8 से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई, जिसमें सुरक्षा गार्ड कई श्रद्धालुओं के साथ भी मारपीट करते हुए नजर आए। महिला श्रद्धालु मारपीट की वजह से चीखती हुई दिखाई दीं। दरअसल, कामदा एकादशी पर बांकेबिहारी मंदिर में काफी भीड़ थी। कुछ स्थानीय दुकानदार मंदिर में दर्शन को जा रहे थे। किसी बात को लेकर सुरक्षा गार्डों का दुकानदारों से विवाद हो गया। इस पर दुकानदार भी एकत्रित हो गए। मंदिर के प्रवेश द्वार में मारपीट हो गई। सुरक्षा गार्डों ने दुकानदारों के साथ-साथ श्रद्धालुओं के साथ भी मारपीट कर अभद्रता कर दी। मारपीट में महिला श्रद्धालुओं की चीख निकल पड़ी। किसी प्रकार पुलिस ने स्थिति को संभाला। मारपीट के दौरान एक महिला श्रद्धालु के गिरने से सिर में चोट भी आई है। बांके बिहारी मंदिर के मुख्य गेट पर हुई मारपीट का वहां मौजूद दुकानदार योगेश वीडियो बनाने लगा। इस मामले के लेकर आरोप है कि सुरक्षा गार्डों ने उसे भी नहीं बख्शा। निजी सुरक्षा कर्मियों द्वारा की गई दुकानदार से मारपीट की। जानकारी जब आसपास के अन्य दुकानदारों को हुई, तो वह एकत्रित हो गए, जिसके बाद कहासुनी हो गई। दुकानदार के साथ की गई मारपीट की घटना के बाद आसपास के अन्य दुकानदार दीपक, जितेंद्र, उस धर्मशाला में पहुंचे जहां गार्ड रह रहे हैं। बांके बिहारी मंदिर के सेवायत परिवार की महिला नीलम गोस्वामी ने बताया कि गेट नंबर 1 पर श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की जा रही थी। ब्लैक ड्रेस सिक्‍योरिटी वाले मारपीट कर रहे थे। नीलम गोस्वामी ने आरोप लगाया कि वहां मौजूद श्रद्धालु महिला कह रही थीं कि हजार हजार रुपए दो, नहीं दिए तो धक्के मार दिए गए। मारपीट की धक्के दिए, वह लोग चौकी गए वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। बांके बिहारी मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वह कह रही हैं कि वह लोग धक्के मार रहे थे। एक माताजी को धक्का मारा, उनके सिर पर चोट लगी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *