यात्रियों से भरी चलती बस में लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

Written by

in

कानपुर: मथुरा के नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी चलती बस में अचानक आग लग गई। इस दौरान यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। लेकिन बस ड्राइवर की सूझबूझ के चलते बस में सवार 50 यात्रियों की सुरक्षित जान बच पाई। यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना से एक बड़ा हादसा टल गया। देखते ही देखते बस धूं-धूं-कर जल उठी। मिली जानकारी के अनुसार प्राइवेट बस आगरा से नोएडा जा रही थी। इस दौरान माइलस्टोन संख्या 64 के पास हादसा हो गया, जहां बस संख्या DD01AA9317 में अचानक आग की लपटें उठने लगीं।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

कटैलिया निवासी यशपाल सिंह ने दूरभाष के माध्यम से पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना नौहझील पुलिस और बाजना चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। नोएडा से आगरा जा रही प्राइवेट बस में सवार 50 यात्रियों में बड़ी संख्या में महिला, बच्चे और बुजुर्ग थे। पुलिस के अनुसार, इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। आग लगने के प्रारंभिक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना को लेकर एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि नौझील थाना क्षेत्र यमुना एक्सप्रेसवे पर प्राइवेट बस जो कि नोएडा से आगरा की तरफ जा रही थी। उसमें अचानक आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। समय रहते आग पर काबू पाया लिया गया। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और मामले की जांच की जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *