Punjab News: Zomato Delivery Boy का बेसमेंट में शव बरामद, हत्या की आशंका, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः जिले के रणजीत एवेन्यू ए-ब्लॉक में युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ। इस घटना को लेकर लोगों में रोष पाया जा रहा है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय अरविंदर सिंह उर्फ बबलू के रूप में हुई है। अरविंदर सिंह का शव बिल्डिंग के बेसमेंट से बरामद हुआ है। आरोप है कि युवक की तेजधार हथियार से हत्या की गई थी। मृतक के सिर और शरीर पर कई गंभीर घाव मिले हैं। अरविंदर सिंह 27 मार्च की शाम 4 बजे जोमैटो फूड डिलीवरी के लिए घर से निकला था।

वह आमतौर पर रात 12 से 1 बजे तक काम करता था, लेकिन उस रात वह घर नहीं लौटा। परिवार ने उसे फोन किया और शहर में भी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। लोगों का कहना हैकि मृतक किसी ओर की आई डी पर जैमेटों कंपनी में काम कर रहा था। पुलिस ने परिवार को अरविंदर का शव मिलने की सूचना दी। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस ने मृतक के पिता बलविंदर सिंह, निवासी ग्रीन सिटी, के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बलविंदर सिंह ने बताया कि उनके बेटे के सिर और शरीर पर तेजधार हथियार के कई गंभीर घाव थे, जिससे उसकी हत्या की पुष्टि होती है। उन्होंने यह भी कहा कि यह लूट का मामला नहीं लगता, क्योंकि अरविंदर से कोई सामान लूटा नहीं गया था।

दूसरी ओर थाना रणजीत एवेन्यू के एसएचओ इंस्पेक्टर रोबिन हंस ने बताया कि मृतक के पिता बलविंदर सिंह के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक की मौत को लेकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा फारेसिंग की टीम घटना स्थल पर जायजा लेने पहुंची थी। थाना प्रभारी ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *