Punjab News: अनियंत्रित होकर खेतों में पलटी कार, दपंति घायल

Written by

in

लुधियानाः जगराओं में सिधवां बेट रोड पर गांव रामगढ़ के पास सड़क हादसे में खेतों में कार पलट गई। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर खेतों में पलटी। हादसे में कार सवार दपंति बाल-बाल बच गए। इस घटना में दपंति को मामूली चोटें आई है। पता चला है कि दंपति कार में सवार होकर सिधवां रोड से अपने गांव मल्ला की ओर जा रहे थे। इस दौरान अचानक कार के सामने बाइक आ गई।

जिसके बाद बाइक से बचने के लिए कार चालक ने तुरंत गाड़ी घुमा दी। इस दौरान कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे खेतों में जाकर पलट गई। हादसे में कार के चारों टायर ऊपर की तरफ हो गए। वहीं घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। हादसे के बाद पति-पत्नी को हल्की चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को कार से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। थाना सदर के इंचार्ज सुरजीत सिंह ने बताया कि कार सुखविंदर सिंह निवासी गांव मल्ला चला रहे थे। उन्होंने पुष्टि की कि पति-पत्नी सुरक्षित हैं। पुलिस को इस मामले में फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *