Jalandhar News: NH-44 पर 3 वाहनों में हुई टक्कर, लगा जाम, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फिल्लौर में नेशनल हाईवे-44 पर 3 वाहनों में टक्कर हो गई। हादसे के कारण इस मार्ग पर यातायात बाधित हो गया और लंबा जाम लग गया। इस दौरान वाहनों की आवाजाही कई घंटों तक ठप्प रही। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जाम खुलवाया। यह घटना जालंधर से लुधियाना की ओर जा रहे वाहनों के बीच हुई।

जानकारी के अनुसार, एक कार चालक जालंधर से लुधियाना की तरफ जा रहा था। उसके पीछे ट्रक चल रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक टिप्पर ने ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रक आगे बढ़कर कार से टकरा गया, जिससे यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई। हालांकि सभी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

घटना की सूचना मिलते ही फिल्लौर पुलिस स्टेशन के एसआई निशान सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात सुचारु करवाया। तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद जिस वाहन चालक की गलती मिली, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *