Punjab News: कार सवारों पर बाइक चालकों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

Written by

in

अमृतसरः जिले में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं आज़ दोपहर जंडियाला गुरु में गोलियां चलने की घटना सामने आई है, जहां इनोवा कार सवारों पर अज्ञात बाइक सवारों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की गई। इस घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार इनोवा कार सवार जंडियाला गुरु की वैरोवाल रोड से खडूर साहिब की ओर जा रहे थे। इस दौरान पीछे से साथ-साथ आ रहे बाइक सवारों ने कार सवारों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी।

बाइक सवारों से बचने के लिए कार सवार कार को दाएं–बाएं घुमा कर चलाते रहे और आगे जा रही एक स्कूटी पर सवार मामा–भांजे की एक्टिवा से टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार नीचे गिर गए और एक व्यक्ति को चोटें आईं। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया। वहीं घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। घटना स्थल पर पुलिस को गोलियों को खोल भी बरामद हुए है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। वहीं कार सवारों के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *