विवेक शर्मा ने किया जोनल वेटनरी अस्पताल बरनोह का दौरा

Written by

in

उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले 13 वेटनरी फार्मासिस्टों को दिए प्रमाण पत्र

ऊना/सुशील पंडित:  कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने शनिवार को जोनल वेटनरी अस्पताल बरनोह का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं, चिकित्सा सुविधाओं और अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों का निरीक्षण किया। विवेक शर्मा ने अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता, पशु रोगों के इलाज और पशुपालकों को दी जाने वाली सेवाओं पर भी चर्चा की। इस अवसर पर विधायक ने उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले 13 वेटनरी फार्मासिस्टों को प्रमाण-पत्र दिए तथा उनके द्वारा प्रदान की गई सेवाओं की सराहना की।

उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सा सेवाओं का गुणवत्तापूर्ण होना हमारे क्षेत्रीय किसानों और पशुपालकों के लिए अति महत्वपूर्ण है। यह सुनिश्चित किया जाए कि अस्पताल में सभी आवश्यक सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध हों ताकि यहां बेहतर इलाज हो सके।

इस मौके पर पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डाॅ विनय शर्मा ने बताया कि यह अस्पताल पशुपालकों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां पशुओं को बेहतर इलाज व देखभाल के लिए जरूरी परामर्श की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। जबकि अस्पताल के प्रभारी डाॅ निशांत ने डायाफ्रामेटिक हर्निया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अस्पताल हिमाचल प्रदेश का एक मात्र अस्पताल है जहां पर इस प्रकार के रोग की सर्जरी की जा रही है।

इसके उपरांत विवेक शर्मा ने मुर्राह ब्रीडिंग फार्म का भी दौरा किया तथा वहां की व्यवस्थाओं और सुविधाओं को जांचा। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस फार्म को पूर्ण रूप से कार्यशील कर दिया जाएगा।इस अवसर पर डाॅ शिल्पा रनौत, डाॅ निकिता चैधरी सहित अन्य अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *