Punjab News : बोलेरो सवार चोर फैक्ट्री से 17 क्विंटल लोहा लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः जिले में आये दिन चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। चोर वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। जिससे आये दिन लोगों के अंदर डर का माहौल बना रहता है। इसी बीच ताजा मामला जसपाल बांगर स्थित गुरु गोबिंद सिंह नगर से आया है जहां एक बोल्ट बनाने वाली फैक्ट्री को चोरों ने निशाना बनाया। बोलेरो सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने फैक्ट्री के मुख्य गेट का ताला तोड़कर लाखों रुपए के सामान और कच्चे माल पर हाथ साफ कर दिया।

फैक्ट्री मालिक अजय गुप्ता ने बताया कि उनकी यहां बोल्ट बनाने की यूनिट है। 25 मार्च की रात करीब 3:40 बजे एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी फैक्ट्री के बाहर आकर रुकी। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई देता है कि गाड़ी से चार नकाबपोश व्यक्ति उतरे। उन्होंने बहुत ही चालाकी से फैक्ट्री के मुख्य गेट का ताला तोड़ा और अंदर घुस गए। इसके बाद उन्होंने फैक्ट्री के अंदर रखे सामान को चोरी करना शुरू कर दिया।

 

लाखों का सामान किया चोरी
चोरों ने फैक्ट्री से भारी मात्रा में सामान चुरा लिया। करीब 17 क्विंटल लोहे के बोल्ट। 25 से 30 थैले कच्चा माल। ड्रिल मशीन, वेल्डिंग मशीन, टूल किट। फैक्ट्री मालिक के अनुसार, चोरी हुए सामान की कीमत लाखों रुपए में है।

फोरमैन की नजर पड़ते ही भागे चोर
जब चोर सामान गाड़ी में भर रहे थे, तभी सामने वाली फैक्ट्री के फोरमैन ने उन्हें देख लिया। उसे शक हुआ और उसने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनते ही चोर घबरा गए और पकड़े जाने के डर से कुछ सामान वहीं छोड़कर जल्दी से बोलेरो में बैठकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक अजय गुप्ता के बयान के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 305 और 331 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस बोलेरो गाड़ी के नंबर और चोरों की पहचान करने में जुटी हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *