वीडियो मे देखा जा सकता है कि दूल्हा बारात लेकर विवाह स्थल पर पहुंचा और घोड़े से उतरकर बारातियों के साथ जमकर डांस किया। दुल्हन सज-धजकर स्टेज पर दूल्हे का इंतजार करती रही। लेकिन दूल्हे के आने से पहले उसकी मौत की खबर आ गई। इस घटना से पूरे श्योपुर शहर में शोक की लहर छा गई। दूल्हे के परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने दूल्हे को मृत घोषित कर दिया। मृतक दूल्हा प्रदीप जाट कांग्रेस के प्रदेश सचिव योगेश जाट का भतीजा था। बता दे कि कुछ समय पूर्व ही मध्य प्रदेश के विदिशा से एक महिला कि शादी समारोह मे डांस करते समय मौत हो गई थी। इस घटना की वीडियो भी वायरल हुई थी। जिसमे महिला अचानक डांस करते समय स्टेज पर ही गिर कर मौत हो जाती है। महिला की मौत की वजह डॉक्टरों ने हार्ट अटैक बताई थी।शादी के दिन घोड़े पर सवार दूल्हे की मौत, देखें वीडियो https://t.co/kanKacIU07#Chhaava #Sreeleela #ChumVeer pic.twitter.com/wZ1tyPr1iv
— Encounter India (@Encounter_India) February 15, 2025
शादी के दिन घोड़े पर सवार दूल्हे की मौत, देखें वीडियो

मध्य प्रदेश: जिले के श्योपुर से शादी समाहरोह मे घोड़े पर सवार दूल्हे की मौत होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक मृतक NSUI का पूर्व जिला अध्यक्ष भी था। इस घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दूल्हा और दुल्हन के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है।
Leave a Reply