आदर्श नगर में घर को आग लगाकर नौजवान फरार, देखें वीडियो

Written by

in

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में शरारती अनंसरों द्वारा घर के बाहर आग लगा दी। घटना को अंजाम देकर नौजवान मौके से फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि 2 अज्ञात युवक घर के बाहर आग लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लोग घर के बाहर पहुंचते हैं और ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा देते हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो जाते हैं। आग लगने की जानकारी मिलने के बाद परिवार वालों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आरोपियों की पूरी हरकत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी में दिख रहे आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि आदर्श नगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक घर में आग लगाने की कोशिश की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर शिकायतकर्ता हनी मिला। जिसने बताया कि कुछ लोगों ने दरवाजे पर आग लगा दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन की। इस दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस को एक फुटेज मिली। जिसमें दो लोगों को घर के पास आने और उस घर के गेट पर कुछ ज्वलनशील पदार्थ डालने के बाद माचिस की तिल्ली फेंककर जानबूझकर इस घटना को अंजाम देते हुए देखा गया। शिकायतकर्ता हनी के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पता चला है कि आरोपी इसी इलाके के रहने वाले हैं। दोनों आरोपी घर से भागे हुए हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारी ने आशंका जताई है कि आपसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *