अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैवलर खड़ी बस से टकराई, 4 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

Written by

in

बाराबंकी: एक्सप्रेस-वे पर सुबह-सुबह बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां, एक खड़ी बस से ट्रैवलर की टक्कर हो गई। हादसे में अयोध्या जा रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में ट्रैवलर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी मुताबिक, लोनी कटरा थाना क्षेत्र के फूटा भवनियापुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर छतीसगढ़ से श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या जा रही एक बस खराब हो गई जिसके चलते चालक ने बस को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया था। इस बीच सुबह करीब 5 बजे महाराष्ट्र से तीर्थयात्रियों को लेकर एक ट्रैवलर अयोध्या जा रही थी कि अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह खड़ी बस में पीछे से टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैवलर के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्री केबिन में ही फंस गए। एक दम चारो तरफ चीख-पुकार सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने वाहन को काटकर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला जिसमें 3 की मौके पर ही मौत हो गई। आनन फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां, एक और यात्री की मौत हो गई। हादसे में घायल 6 लोगों का इलाज चल रहा है। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में कुल 4 लोगों की मौत हुई है। बस के यात्रियों को दूसरे वाहनों से भिजवाया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *