रिश्वत लेते Marketing Board का Divisional Accountant गिरफ्तार

Written by

in

पंचकूला: एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा हरियाणा के पंचकूला में मार्केटिंग बोर्ड के डिविजनल अकाउंटेंट को 23000 रुपये रिश्वत लेने के मामले में रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार किए गए मार्केटिंग बोर्ड के डिविजनल अकाउंटेंट हरदेव सिंह को आज पंचकूला की जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी के द्वारा ठेकेदार से काम करवाने की एवज में रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। पंचकूला के सेक्टर-27 में रहने वाले हेमंत शर्मा ने एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत में बताया गया था।

पंचकूला सेक्टर-20 स्थित हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड के कार्यलय में बतौर डिविजनल अकाउंटेंट हरदेव सिंह उनके बिलों को पास नहीं कर रहा। बिलों को पास करवाने की आवाज में 28,000 रुपये रिश्वत मांग रहा है जिसमें से 5,000 वह आरोपी को दे चुका है। पीड़ित की शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।

गिरफ्तार किए जाने के बाद आज कोर्ट मेें पेश कर न्यायिक रियासत में भेज दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *