लूट की योजना बना रहे बदमाशों और पुलिस में फायरिंग, गिरफ्तार

Written by

in

मुरैनाः लूट की योजना बना रहे 2 बदमाशों को मुरैना पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान राहुल गुर्जर निवासी जिगनी और बंटी गुर्जर निवासी शिवलाल का पुरा, मुरैना के रूप में हुई है। मुरैना पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल लाल रंग की बाइक भी जब्त कर ली है।

एसपी समीर सौरभ ने बताया कि देर रात 11:30 बजे माता बसैया थाना पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुतवार रोड पर दो बदमाश लूट की योजना बना रहे हैं। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने गोलियां चलाना शुरू कर दीं। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। दोनों तरफ से करीब 5-6 राउंड गोलियां चलीं।

भागने की कोशिश में दोनों बदमाशों के पैर में गोलियां लगीं। पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया। मुरैना जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि ग्वालियर में शिवाय गुप्ता के अपहरण में उनका हाथ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *