पानी से भरे गड्ढे में पलटी Tractor-Trolley, सड़क पर बिखरी सैकड़ों किलो गेहूं, देखें वीडियो

Written by

in

हांसीः हांसी-तोशाम रोड पर एक गेहूं से भरी ट्रॉली पलटने का मामला सामने आया है। गौशाला के पास पुल के नजदीक बने गहरे गड्ढे में ट्रॉली पलटने से सैकड़ों किलो गेहूं पानी में गिरकर खराब हो गई, जिससे किसान को काफी नुकसान हुआ है।

जानकारी मुताबिक, गांव उमरा निवासी किसान वीरेंद्र अपनी गेहूं से भरी ट्रॉली को अनाज मंडी हांसी ले जा रहे थे। जैसे ही ट्रॉली गौशाला के पास बने पुल के समीप पहुंची, वहां पानी भरे होने के कारण सड़क पर बने गहरे गड्ढे का अंदाजा नहीं लग पाया और ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली का पूरा गेहूं पानी में जा गिरा। हालांकि, गनीमत रही कि ट्रॉली के ऊपर कोई बैठा नहीं था और ट्रैक्टर ड्राइवर को भी कोई चोट नहीं आई, लेकिन किसान की फसल खराब होने से उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। किसान वीरेंद्र ने बताया कि वह 70 हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से ठेके पर जमीन लेकर खेती करते हैं। वह बड़ी उम्मीद के साथ अपनी फसल मंडी लेकर जा रहे थे। वह गांव के ही सुशील के ट्रैक्टर से गेहूं लेकर आ रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *