Home National घर में लगी भीषण आग, Cylinder Blast होने से उड़ी छत, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

घर में लगी भीषण आग, Cylinder Blast होने से उड़ी छत, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

0
घर में लगी भीषण आग, Cylinder Blast होने से उड़ी छत, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो
झांसीः एक मकान में भीषण आग लगने के बाद गैस सिलेंडर में ब्लास्ट का मामला सामने आया है। इससे कमरे की छत उड़ गई और कॉलोनी में दहशत का माहौल हो गया। धमाका सुनकर पड़ोस में बनी चौकी के पुलिसकर्मी बाहर निकल आए। पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी जिसके बाद पुलिस ने फायर बिग्रेड को सूचित किया और मौके पर पहुंची फायर टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

जानकारी देते जगदीश सिंह ने बताया कि वह ऑटो चलाता है और घर में किराना की दुकान है। रात को ऑटो चलाकर आया तो दुकान पर बैठा था। रात लगभग 8 बजे बहू ने छत पर बने कमरे में मंदिर के अंदर दीपक जलाया। इसके बाद वो नीचे आ गई। कुछ देर बाद कमरे में आग लग गई। यहां दो गैस सिलेंडर रखे थे। इसमें एक सिलेंडर भरा था। आग की वजह से भरा हुआ सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इससे कमरे की सीमेंट शेड वाली छत उड़ गई। क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। धमाका सुनकर घर के बाहर निकला तो देखा कि ऊपर वाले कमरे में आग लगी थी। मैंने कमरे में जाने की कोशिश की, लेकिन लपटें निकल रही थी। आग इतनी तेज थी कि सीढ़ियों पर भी नहीं चढ़ पा रहा था। तब तक नैनागढ़ चौकी से पुलिस आ गई। सभी ने फायर बिग्रेड को फोन किया। तब तक पूरे कमरे में आग लग चुकी थी। घर में दो सिलेंडर और रखे थे, उनको बाहर निकाला। मोहल्ले में अफरा तफरी का माहौल हो गया। दूसरे कमरे में आग पहुंचती, उससे पहले ही फायर बिग्रेड की एक गाड़ी आ गई। आग से दो फोन, पैसा, फ्रिज, वॉसिंग मशीन सबकुछ जल गया। लगभग एक लाख रुपए का सामान जल गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने मुआवजे की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here