हादसे में करीब 10 बीघा खेत की फसल नष्ट हो गई। हालांकि ग्रामीणों और दमकल टीम की तत्परता से आसपास के खेतों में खड़ी फसल को बचा लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी हार्वेस्टर जलकर खाक हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग पर काबू पाना मुश्किल हो चुका था और भारी नुकसान हो गया। इस घटना ने क्षेत्र के किसानों में भय और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। पीड़ित ने बताया कि हार्वेस्टर की टंकी में भरा पूरा गेहूं भी आग में जल गया। ओलावृष्टि के बाद जो करीब 8-10 क्विंटल गेहूं बचा था, वह भी पूरी तरह नष्ट हो गया। घटना से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।गौरतलब है कि इन दिनों किसान पहले ही ओलावृष्टि, तेज आंधी-बारिश और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में हार्वेस्टर में आग लगने की इस घटना ने उनकी परेशानियों को और बढ़ा दिया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। सूचना मिलने पर प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लगातार संकट झेल रहे किसानों को राहत कब मिलेगी, यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है।View this post on Instagram