बड़ा हादसा: Punjab के श्रद्धालुओं का स्टीमर पैंटून पुल से टकराकर पलटा, 10 की मौत, देखें वीडियो

Written by

in

मथुराः यूपी के वृंदावन में स्थित यमुना नदी में 30 लोगों से भरा स्टीमर पैंटून पुल से टकराकर यमुना नदी में पलट गया। इस हादसे को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं स्टीमर पलटने से चीख-पुकार मच गई। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। बिना देर किए गोताखोर यमुना नदी में डूबे लोगों की तलाश में जुट गए। बताया जा रहा है कि इस स्टीमर पर पंजाब से आए 30 से अधिक पर्यटक सवार थे। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई।

हादसे को लेकर मथुरा डीएम चंद प्रकाश सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है। डीएम ने बताया कि अभी तक 14 लोगों को बचा लिया गया है। एनडीआरएफ और आर्मी के लोगों से भी मदद मांगी गई है। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच रही है। हालांकि अभी भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। जिनकी तलाश के लिए राहत-बचाव कार्य जारी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार हादसे में 30 लोगों के डूबने की सूचना आई। हादसे के शिकार हुए श्रद्धालु पंजाब के लुधियाना के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो वृदावंन में दर्शन-पूजन के लिए आए थे।

चंद्रप्रकाश ने बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी है। स्थानीय गोताखोरों के साथ-साथ एनडीआरएफ की टीम और मथुरा आर्मी स्टेशन से भी मदद मांगी गई है। प्रशासन ने लोगों से शांत रहने और बचाव दल का सहयोग करने की अपील की है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में हुए हादसे का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने का निर्देश दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *