Punjab News: पेपर मिल में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ किया नष्ट, DCP का आया बयान, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 120 मामलों में जब्त किए गए नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया। यह कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत अमृतसर की खन्ना पेपर मिल में की गई, जहां विशेष तौर पर तैयार भट्ठी में इन नशों को जलाकर खत्म किया गया। पुलिस द्वारा नष्ट किए गए नशे में 2.449 किलो हेरोइन, 5.037 किलो नशीला पाउडर, 8443 नशीली गोलियां, 17640 नशीले कैप्सूल और 1652 नशीले इंजेक्शन शामिल हैं।

इसके अलावा 6.050 किलो भुक्की, 1.275 किलो स्मैक और 150 ग्राम चरस भी बरामद कर नष्ट की गई। डीसीपी रविंदरपाल सिंह संधू ने कहा कि यह कार्रवाई नशे के कारोबार पर कड़ी चोट करने के उद्देश्य से की गई है। अधिकारियों ने बताया कि इन सभी मादक पदार्थों को अलग-अलग मामलों में जब्त किया गया था और अदालत की अनुमति के बाद इन्हें नष्ट किया गया।

कमिश्नरेट पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी हालत में नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। इस तरह की कार्रवाई से न केवल नशा माफिया पर दबाव बढ़ेगा, बल्कि युवाओं को भी नशे से दूर रहने का संदेश मिलेगा। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे नशे के खिलाफ इस लड़ाई में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाया जा सके।

 

 

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *