बड़ी चूकः गलत Parking स्थल पर Land हुआ मंत्री का Helicopter , देखें वीडियो

Written by

in

पुणेः महाराष्ट्र में पुणे के पुरंदर तालुका स्थित खानवाड़ी में महात्मा फुले की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित के दौरान बड़ी चूक सामने आई है। कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री छगन भुजबल को भी आना था। लेकिन कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान उनके हेलीकॉप्टर के पायलट से चूक हो गई। दरअसल, तय हेलीपैड पर उतरने के बजाय, हेलीकॉप्टर एक कार पार्किंग क्षेत्र में लैंड किया गया।

पायलट की इस बड़ी गलती से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। इस घटना में छगन भुजबल या कोई दूसरा शख्स घायल नहीं हुआ। इस दुर्घटना में मंत्री भुजबल बाल-बाल बच गए। कार पार्किंग क्षेत्र के भीतर एक खाली जगह देखकर, पायलट ने यह मान लिया कि यही हेलीपैड होगा और उसने हेलीकॉप्टर को वहीं उतार दिया। बाद में, जब पुलिस ने पायलट को उसकी गलती के बारे में बताया तो हेलीकॉप्टर को उस स्थान से हटा दिया गया। मंत्री छगन भुजबकल के हेलीकॉप्टर का वीडियो भी सामने आया है। इसमें हेलीकॉप्टर को उड़ान भरते हुए देखा जा सकता है।

मंत्री के हेलिकॉप्टर की गलत जगह लैंडिंग ने सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने पायलट के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। इसी बीच, अधिकारियों ने कहा है कि इस मामले में पायलट की जिम्मेदारी तय की जाएगी। नियमों का पालन न करने को गंभीर चूक माना जा रहा है और पायलट के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर हेलिकॉप्टर तय जगह से हटकर दूसरी जगह क्यों उतरा। इससे पहले भी वीआईपी मूवमेंट के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर सख्त नियम बनाए गए हैं। ऐसे में इस तरह की घटना ने अधिकारियों को सतर्क कर दिया है।

बता दें कि छगन भुजबल महाराष्ट्र के प्रमुख राजनीतिज्ञ और ओबीसी समुदाय के दिग्गज नेता हैं। वे वर्तमान में देवेंद्र फडणवीस सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग संभाल रहे हैं। येवला (नासिक) से पांच बार विधायक चुने जा चुके भुजबल शिवसेना से राजनीति शुरू की, बाद में कांग्रेस और 1999 में शरद पवार के साथ एनसीपी के संस्थापक सदस्य बने। वे दो बार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं और लोक निर्माण, गृह और अन्य महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभाला।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *