पुल पर पलटा नारियल से लदा ट्रक, लूटने के लिए लोगों ने पानी में लगाई छलांग, देखें वीडियो

Written by

in

दाहोदः मध्य प्रदेश में दाहोद के पास पुल पर नारियल से लदा ट्रक पलट गया। इस घटना का पता चलने पर लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन किसी ने भी सड़क पर पलटे हुए ट्रक में से ड्राइवर को बचाने की कोशिश नहीं की, बल्कि लोग पानी में कूदकर नारियल लूटने के लिए दौड़ पड़े। बताया जा रहा है कि हादसे में ड्राइवर घायल हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और पुलिस ने लोगों को खदेड़ना शुरू किया। जिसके बाद चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं पुलिस द्वारा क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा करवाकर सड़क के किनारे करवाया गया।

पुलिस ने बताया कि ट्रक नारियल से भरा हुआ था। इस दौरान पुल पर अचानक अनियत्रिंत होकर पलट गया। इस घटना में ट्रक में लोड नारियल पानी में गिर गए। घटना के बारे में लोगों को जैसे पता चला तो वह ट्रक चालक को बचाने की बजाए पानी में नारियल लूटने के लिए कूद पड़े। पुलिस का कहना है कि जल्द मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना में लोगों द्वारा नारियल लूटने की वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग पानी में कूदकर नारियल लूटने में व्यस्त है। लोगों द्वारा भारी मात्रा में नारियल इकट्ठे किए गए और लोग नारियल लूटकर घर ले जाते हुए दिखाई दिए।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *