दिल दहला देने वाली घटनाः 4 महीने घर में सड़ती रही बेटी की लाश… Perfume डालकर बदबू मिटाता रहा पिता

Written by

in

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दिल-दहला व मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। जहां, एक बंद पड़े मकान से 34 वर्यीष युवती का कई महीनों पुराना सड़ा-गला शव बरामद हुआ है। इस मामले में हैरान करने देने वाली ये बात है कि युवती की मौत के बाद पिता लाश के साथ 4 महीने तक घर में रहा। वह लाश की बदबू छिपाने के लिए उस पर परफ्यूम व रूम फ्रेशनर स्प्रे करता रहा। युवती की पूरी बॉडी कंकाल बन चुकी थी, सिर्फ पैर ही बचा था। ये मामला सदर बाजार के तेली मोहल्ले का बताया जा रहा है।

मोहल्ला वासियों में फैली सनसनी
बंद पड़े मकान में गले-सड़े हालात में युवती का शव मिलने की जानकारी मिलते ही आसपास के मोहल्ला वासियों में सनसनी फैल गई। इसके बाद सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई। जिसके बाद मामले के बारे में लोगों से पूछताछ की। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भिजवा दिया।

घर में ताला लगाकर फरार हुआ पिता
मामले संबंधी आसपास व रिश्तेदारों से मिली जानकारी के अनुसार युवती की मौत के बाद उसका पिता शव के साथ कुछ दिन घर में रहा और फिर ताला लगाकर हरिद्वार फरार हो गया। घटना का पता उस समय चला जब घर पर रिश्तेदार पहुंचे। बदबू आने पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के एक कमरे से लाश बरामद की।

ऐसा खुला मामले का राज
मिली जानकारी के अनुसार मृतका प्रियंका बिस्वास के पिता उदय भान बिस्वास शिक्षा विभाग से रिटायर्ड हैं। पिछले शुक्रवार को उनके भतीजे ने उन्हें मेरठ की बेगम बाग कॉलोनी में एक चाय की दुकान पर देखा। इसके तुरंत बाद प्रियंका के बारे में पूछा तो पिता ने झूठ बोला कि वह देहरादून के अस्पताल में भर्ती है। इसके बाद शक होने पर जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो उन्होंने सच उगल दिया कि प्रियंका की मौत महीनों पहले हो चुकी है और उसका शव घर के अंदर ही है। जिसके बाद उसका दिमाग सन रह गया।

मूल रूप से बंगाल का रहने वाला है उदय भान
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बंद पड़े मकान का ताला तोड़ा। इसके बाद कमरे के अंदर प्रियंका का शव कंकाल में तब्दील हो चुका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उदय भान मूल रूप से बंगाल के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी ने भी करीब 12 साल पहले घर में आत्महत्या कर ली थी।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *