Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां, 2 व्यक्ति घायल, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः जंडियाला गुरु के वैरोवाल रोड के पास घर पर फायरिंग की घटना सामने आई है। जहां 2 व्यक्तियों पर हमलावारों द्वारा गोलियां चलाई गईं। आरोप है कि करियाना स्टोर के पैसे पीड़ित व्यक्तियों द्वारा देने थे। इसी मामले को लेकर करियाना स्टोर मालिक ने हमलावारों द्वारा उनके घर पर आकर गोलियां चलवाई है। मिली जानकारी के अनुसार हमलावारों द्वारा कुल 3 से 4 राउंड फायर किए गए। इस गोलीबारी में 2 व्यक्ति गोलियां लगने से घायल हुए है।

इस घटना में एक व्यक्ति के कंधे में 2 गोलियां लगीं और दूसरे के पेट में एक गोली लगी है। हादसे में घायल दोनों व्यक्तियों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया। घायल दोनों व्यक्तियों का मन्नावाला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित परिवार ने बताया कि करियाना स्टोर मालिक ने कुछ नौजवानों को लेकर हमारे घर में घुसकर हमारी चीजें उठाना शुरू कर दीं। करियाना स्टोर का 21,000 रुपये बकाया था। यह रकम लेकर किराना स्टोर के मालिक ने कुछ नौजवानों को साथ लेकर हमारे घर में प्रवेश किया और सीधे फायर कर दिए गए।

कुल तीन से चार राउंड, जिनमें से तीन राउंड दो लोगों को लगे। दोनों पीड़ितों की पहचान पिता-पुत्र के रूप में हुई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। एसएचओ जंडियाला का कहना है कि किराने का सामान लिया गया था और कुछ पैसे न मिलने के कारण दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके दौरान एक पक्ष ने फायरिंग की। इन बयानों के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस टीम बनाकर उनकी तलाश कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *