Shagun Jeweller संचालक की आंखों में लुटेरे ने डाला मिर्ची Spray, 7 अंगूठी लेकर फरार, देखें वीडियो

Written by

in

नोएडाः कासना कोतवाली क्षेत्र के अधीन आती काली चरण मार्केट में सुनार की दुकान पर लूट की घटना सामने आई है। जहां ग्राहक बनकर आए लुटेरे ने खरीदरी के दौरान ज्वैलर्स की आंखों में स्प्रे डाल दिया। जिसके बाद वह 7 अंगूठियां लेकर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं घटना को लेकर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ल का कहना है कि मामला संज्ञान में है। जांच में 2 अंगूठी पास में ही पड़ी मिल गईं थी। जल्द ही आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी। पीड़ित शुगन के मुताबिक, काली चरण मार्केट में शगुन ज्वेलर्स के नाम से उनकी दुकान है। रात करीब 9 बजे बदमाश पत्नी के लिए अंगूठी की खरीदारी के बहाने दुकान पर पहुंचा था।

पीड़ित ने उसे 7 लेडीज अंगूठी दिखाईं, जिनका कुल वजन लगभग 21 ग्राम था। वह उन्हें अपनी उंगलियों में पहनकर देखने लगा और कुछ समय बाद फोटो भेजने का बहाना करने लगा। इसी दौरान उसने अचानक अपनी जेब से स्प्रे निकालकर पीड़ित की आंखों में डाल दिया और अंगूठी लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने कुछ दूर तक आरोपी का पीछा भी किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पीड़ित का कहना है की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *