Punjab News: शराब को लेकर भाई का किया कत्ल, गिरफ्तार

Written by

in

लुधियानाः रिश्ते फिर तार तार होते दिखे। जब भाई ने ही भाई की हत्या कर डाली। शराब का नशा कैसे अपनों की जान ले रहा है। इसका उदाहरण लुधियाना से सामने आया है। जहां बड़े भाई को शराब पीने से रोकना छोटे भाई को मंहगा पड़ गया। बड़े भाई ने गुस्से में छोटे की हत्या कर डाली। मृतक की पहचान परमवेत सिंह के रूप में हुई। सूचना के बाद थाना टिब्बा की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मामले में थाना टिब्बा की पुलिस ने मृतक के बेटे लवप्रीत की शिकायत पर ताया गुरदयाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसे काबू कर लिया है।

लवप्रीत सिंह ने बताया कि ताया गुरदयाल सिंह शराब पीने का आधी था। पिता अक्सर ताया को शराब पीने से रोकते थे। देर रात वह परिवार के साथ कपूरथला स्थित रिश्तेदार की शादी समारोह में गए हुए थे। पीछे से घर में पिता परमजीत सिंह और ताया गुरदयाल सिंह थे। इस बीच उसके पिता ने ताया को शराब पीने से रोका तो ताया ने पिता को बुरी तरह मारना शुरू कर दिया और किसी चीज से पिता के सिर पर वार किया। जिससे वह घायल हो गए। देर रात घर पहुंचे और पिता को अस्पताल भर्ती करवाया जहां डाक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *