Punjab News: BJP पर CM Mann ने जमकर साधे निशाने, लोकतंत्र का दबा रही गला, देखें Live

Written by

in

117 विधानसभा सीटों पर BJP को नहीं मिल रहे नेता

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री ने आज चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप पार्टी महज 10 सालों में नेशनल पार्टी बन गई है। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि पिछले की कुछ समय से हम देख रहे है कि केंद्र की भाजपा सरकार धीरे-धीरे लोकतंत्र का गला दबा रही है। जिन स्टेट में भाजपा की सरकार नहीं है, उन स्टेट में भाजपा या तो फंडिंग रोककर परेशान कर रही है या फिर गर्वनर के जरिए उन्हें परेशान किया जा रहा है। आप पार्टी को तो स्पेशल निशाने पर लिया हुआ है। सीएम मान ने कहाकि भाजपा की सोच है कि वह कांग्रेस को तो झेल लेंगे, लेकिन कोई तीसरी पार्टी ना सत्ता में आ जाए, ऐसे में दिल्ली में आप के नेताओं पर पर्चे किए गए। शराब घोटालों के पर्चे बनाए गए। सीटिंग सीएम अरविंद केजरीवाल को जेल भेजा गया। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और राज्यसभा मैंबर संजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसी के साथ कई अन्य नेताओं को जेल भेजा गया, उन्हें डराया धमकाया गया। सीएम मान का कहना है कि नेताओं को भाजपा ज्वाइन करने के लिए दवाब बनाया गया। उन्होंने कहाकि यह डराने-धमकाने की राजनीति देश भर में चल रही है। पश्चिम बंगाल में डीजीपी से लेकर सभी अधिकारियों को बदल दिया गया, उसका कारण यह है कि वहां पर चुनाव होने जा रहे है। सीएम मान ने कहाकि चुनाव लोगों से नहीं एजेंसियों और चुनाव आयोग के जरिए जीतने की कोशिश करते है। इस दौरान उन्होंने लवली यूनिवर्सिटी के चेयरमैन और राज्य सभा सासंद अशोक मित्तल के घर ईडी की टीम ने रेड की। उन्होंने कहा कि लवली यूनिवर्सिटी में 40 हजार से ज्यादा स्टूडेंट शिक्षा ग्रहण करते है और 35 से ज्यादा देशों के स्टूडेंट पढ़ने के लिए आते है। सीएम मान ने कहा कि अशोक मित्तल आप पार्टी में राज्यसभा से सासंद है, इसलिए वह दागी हो गए। वहीं सीएम मान ने कहाकि आज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ईडी की रेड चल रही है। कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने भाजपा के नेता को उपचुनाव में हराया था और आज वह भी दागी हो गए। इसका मतलब यह है कि भाजपा द्वारा 2027 में विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू की गई है, जिसमें ईडी, इनकम टैक्स की टीम सहित अन्य एजेंसियों को पंजाब में भेजा जा रहा है। सीएम मान ने कहाकि विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा को 117 नेता नहीं मिल रहे। आरोप है कि भाजपा चाहती है या तो ये नेता चुनाव ना लड़े, नहीं तो वह उनके समर्थन में आ जाए। उन्होंने कहा कि एजेंसी द्वारा की जा रही कार्रवाई में निकल कुछ नहीं रहा है। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की गई कार्रवाई में भी कुछ नहीं निकला है।        

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *