रोटरी क्लब ऊना ने महादेव मंदिर कोटला कलां में लगाया मैडिकल कैंप

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिले के कोटला कलां स्थित महादेव मंदिर कोटला कलां परिसर में रविवार को रोटरी क्लब ऊना द्वारा नि:शुल्क मल्टी स्पेशियलिटी हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ महंत स्वामी मंगलानंद जी महाराज ने विधिवत रूप से किया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली और सैकड़ों मरीजों ने इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। शिविर में विभिन्न क्षेत्रों से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
जालंधर से आए प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रमन चावला ने हृदय संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों की जांच की और उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। इसके साथ ही ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. केआर आर्य, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. नमिशा विष्ट तथा एमडी डॉ. दीपक आर्य सहित अन्य अनुभवी चिकित्सकों ने भी मरीजों की जांच कर उन्हें उचित चिकित्सा सलाह दी। इसके अलावा कैंप कॉर्डीनेटर नीरज मेहरा, राजपाल, मंदीप सिंह सैनी, रोहित कुमार, हर्ष, प्रिंस बिष्ट, राजिंद्र सिंह आदि ने भी सेवाएं दी।  कैंप के दौरान मरीजों के ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर (बीपी) और हृदय संबंधी महत्वपूर्ण जांचें पूरी तरह नि:शुल्क की गईं। इसके अलावा जरूरतमंद मरीजों को उनके स्वास्थ्य के अनुसार जीवनशैली में सुधार और उपचार से जुड़ी अहम जानकारियां भी दी गईं। इस पहल से विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को काफी राहत मिली, जिन्हें सामान्यत: विशेषज्ञ चिकित्सकों तक पहुंचने में कठिनाई होती है। इस अवसर पर महंत मंगलानंद जी महाराज ने रोटरी क्लब ऊना की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा किए जा रहे प्रयास जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। रोटरी क्लब ऊना के अध्यक्ष यशपाल सिंह ठाकुर और सचिव रंजीत जसवाल ने बताया कि क्लब समय-समय पर इस प्रकार के नि:शुल्क मेडिकल कैंप आयोजित करता रहता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी समाजसेवा के ऐसे कार्य जारी रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। इस अवसर पर रोटेरियन बलदेव चंद, संजीव अग्रिहोत्री, बलदेव डोगरा, डा. केआर आर्य, मुनिंद्र अरोड़ा, औंकार नाथ कसाना,जतिंदर कंवर,प्रशांत कलश,नीलम अग्निहोत्री सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *