Punjab News: Civil Hospital के बाहर चली गोलियां, 3 घायल, एक की हालत नाजुक, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः पंजाब में गोलियां चलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं मंगलवार तड़के सिविल अस्पताल के पास ताबड़तोड़ गोलियां चली। इस घटना में 3 लोग घायल हो गए और एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही डिवीजन-2 के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। अधिकारियों ने बताया कि घटना सुबह करीब 4:13 बजे हुई है।

इस घटना में एक युवक के पैर में गोली लगी है जिसे गंभीर हालत में डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में गोलियां चलने की आवाजें सुनाई दे रही है। वहीं तेजधार हथियारों से युवक हमला करते हुए दिखाई दे रहे है। घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार कोचर मार्केट के पास 2 गुटों में मामूली कहासुनी हुई थी।

यह विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। शुरुआती मारपीट में 3 लोग तेजधार हथियारों के हमले से घायल हो गए। इस दौरान जब घायल पक्ष इलाज के लिए सिविल अस्पताल की ओर जा रहा था तभी दूसरे गुट ने उनका रास्ता रोक लिया। जनकपुरी चौकी के इंचार्ज एएसआई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल के पास फिर से टकराव हुआ जहां हमलावरों ने 3 राउंड फायर किए। इनमें से एक गोली धर्मेंद्र नामक व्यक्ति के पैर में जा लगी। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज करके बनती कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *