Punjab News: बेअदबी पर सख्त कानून को लेकर भाई बलदेव सिंह वडाला का आया बयान, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः पंजाब में बेअदबी के खिलाफ बनाए जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार विधेयक को गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने मंजूरी दे दी है। अब ये बिल कानून बन गया है और बेअदबी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का प्रावधान भी हो गया है। वहीं इस विधेयक के पास होने से सभी लोगों खासकर सिख संगत में खुशी की लहर हैं। कई पदाधिकारी भी इस विधेयक की प्रशंसा कर रहे हैं।

इसी कड़ी में भाई बलदेव सिंह वडाला ने पंजाब सरकार के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि बेअदबी के मामलों में जो जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून बनाया गया है, इस दिशा में पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा उठाया गया यह कदम सराहनीय है और इस फैसले का संत समाज भी स्वागत कर रहा है। उनका मानना ​​है कि जब बेअदबी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, तो ऐसे तत्वों को ऐसी कोई भी घटना करने से पहले कई बार सोचना पड़ेगा।

भाई बलदेव सिंह वडाला ने जोर देकर कहा कि धार्मिक भावनाओं की रक्षा के लिए सख्त कानून समय की जरूरत हैं। उनके अनुसार, इससे समाज में सम्मान, शांति और विश्वास का माहौल बना रहेगा और लोगों की धार्मिक भावनाएं मजबूत होंगी। उन्होंने सरकार से अपील की कि बनाए जाने वाले कानून को सख्ती से लागू किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *