भगवान की भक्ति में डूबा Gen-Alpha, Social Media पर Viral हुआ Video, लोग बोले – ‘ये है आरती’

Written by

in

नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ट्रैंड वायरल हो रहा है। इस ट्रैंड में नई पीढ़ी यानी की जेन-अल्फा भक्ति और म्यूजिक का एक अलग अंदाज दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में एक बच्चा घर के मंदिर के सामने आरती करता दिख रहा है लेकिन खास बात यह है कि वह पारंपरिक आरती की जगह एक लोकप्रिय गाने को आरती के रुप में गा रहा है। वीडियो में देख सकते हैं कि बच्चा पूरी श्रद्धा के साथ भगवान के सामने दीया जलाकर आरती कर रहा है। पीछे दीवार पर ऊं का चिन्ह भी बना हुआ है। मंदिर को अच्छे से सजाया गया है और माहौल भी पूरा धार्मिक है परंतु आरती करने का अंदाज थोड़ा अलग है जो लोगों का ध्यान खींच रहा है।

पोस्ट पर छिड़ गई बहस

यह ट्रेंड इन दिनों जेन अल्फा के बीच में काफी वायरल हो रहा है जहां पर लोग फेमस गानों को नए तरीके से भक्ति के साथ जोड़कर पेश कर रहे हैं। खासतौर पर बेरंग जैसे गानों को आरती की तरह गाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों को मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कुछ लोग इसको क्रिएटिव और नया तरीका भी बता रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि धार्मिक चीजों को इस तरह बदलना सही नहीं है।

नई पीढ़ी निभा रही है रस्में

यह ट्रेंड दिखाता है कि नई पीढ़ी अपने तरीकों से परंपराओं को अपनाने की कोशिश कर रही है। वो आधुनिकता और परंपरा के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि उनकी आस्था भी बनी रहे और वे अपनी पसंद के अनुसार उसे व्यक्त भी कर पाएं। कुल मिलाकर यह वायरल वीडियो न सिर्फ एक ट्रैंड को दिखाता है बल्कि यह भी बताता है कि समय के साथ और अभिव्यक्ति के तरीके कैसे बदल रहे हैं। अब यह देखने वाली बात यहां यह है कि यह ट्रेंड आगे और कितना लोकप्रित होता है और समाज में इसे किस नजरिए से देखता है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि – ‘वो Gen Alpha है Gen-Z नहीं’। अन्य ने लिखा कि – ‘अब आपको समझ आएगा कि आरती सिर्फ श्लोक पढ़ने से नहीं होती। यह दिल की प्यूरिटी से की जाती है’। अन्य ने लिखा कि – ‘अरे तुम समझो सीधे भगवान से बात हो रही है उसकी’।    

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *