Punjab News: इस इलाके में गुंडागर्दी का नंगा नाच, 15-20 बदमाशों ने तेजदार हथियारों से दुकान में तोड़फोड़ की, देखें CCTV

Written by

in

अमृतसरः शहर के मकबूलपुरा इलाके में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है जहां, करीब 15 से 20 लड़कों ने तेजदार हथियारों से दुकान में तोड़फोड़ की और परिवार के साथ भी मारपीट की गई। यह विवाद पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। इस दौरान सारी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। परिवार ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। वहीं घटना के बाद पीड़ित परिवार ने इंसाफ की मांग की है।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

जानकारी मुताबिक, अमृतसर के मकबूलपुरा इलाके में स्थित एक दुकान में परिवार के लोग रोज की तरह बैठे हुए थे। इस दौरान रात के समय करीब 15-20 युवक जिनके हाथों में हथियार भी थे, आए और उन्होंने सीधे दुकान पर हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान बाहर मौजूद परिवार के सदस्य ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने उस व्यक्ति पर भी हमला कर दिया और उस पर दातर से वार किया जिसके बाद उक्त व्यक्ति ने भागकर अपनी जान बचाई। हमलावरों में कुछ नाबालिग युवक भी प्रतीत हो रहे हैं। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें साफ दिख रहा है कि 15-20 युवक शरेआम मोहल्ले में हथियार लेकर आते हैं और आते ही दुकान पर हमला कर देते हैं। हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी कारों के भी शीशे तोड़ दिए। उन्होंने दुकान पर ईंटे भी बरसाई। परिवार के सदस्यों ने भागकर अपनी जान बचाई। पीडि़तों के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते उनपर यह हमला हुआ है। उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।    

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *