खाई में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 5 की मौत, मुंडन कराने जा रहे थे लोग, देखें वीडियो

Written by

in

लखीमपुर खीरीः उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा हो गया। घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दरअसल, आज मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलट गई। इस दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल हो गए हैं। इनमें 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान 12 वर्षीय आरुषि पुत्री विनोद, 40 वर्षीय राजकुमारी पत्नी केश कुमार, 15 वर्षीय नैंसी देवी उम्र पुत्री रमाकांत, 16 वर्षीय पंछी पुत्री विशंभर और 45 वर्षीय मखाना पत्नी मेवालाला निवासी सेमरी के रूप में हुई है। हादसे के समय 90 श्रद्धालु मुंडन संस्कार के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से बहराइच के सुजौली स्थित कारीकोट देव स्थान जा रहे थे।

मरने वालों समेत सभी घायल शारदानगर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया, ट्रैक्टर में दो ट्रॉलियों को आपस में जोड़ा गया था। जिसकी वजह से ड्राइवर को बैलेंस करने में दिक्कत हो रही थी। तभी अचानक से एक गाड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली के सामने आती है। गाड़ी को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्राली खाई में गिर गई। हम लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। मौके पर देखा तो कई लोग ट्रॉली के नीचे दबे हुए थे।

जबकि कई घायल हालत में सड़क पर बिखरे पड़े थे। सभी लोग अपने परिजनों को बचाने की कोशिश कर रहे होते हैं। हम लोगों ने तुरंत पुलिस को फोन किया और रेस्क्यू में जुट गए। सूचना के करीब आधे घंटे बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रशासन द्वारा घायलों का इलाज कराया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रहे एक युवक ने बताया, दो ट्रॉलियों को एक ही ट्रैक्टर में जोड़ दिया गया था। दोनों में करीब 80-90 लोग बैठे थे। ड्राइवर का संतुलन बिगड़ने से ये हादसा हुआ ।

 

 

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *