Jalandhar News: चंद सैकेंड में घर के बाहर से बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। बेखौफ चोर सरेआम घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो रहे है। ताजा मामला सोढल नगर के नज़दीक शिव नगर से सामने आया है, जहां दिन दिहाड़े चोर घर के बाहर से बाइक चुराकर फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि उसने सिल्वर रंग की बाइक नंबर PB08 DH 1969 घर के बाहर खड़ी की थी। जब वह काम के सिलसिले से जाने लगा तो देखा घर के बाहर से बाइक गायब थी। जिसके बाद सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो पता चला कि एक चोर उसकी बाइक लेकर फरार हो गया।

घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस से चोर को काबू करने की अपील की है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बिना मुंह ढके नौजवान आता है 2 से 3 सैकेंड में बाइक लेकर फरार हो जाता है। सीसीटीवी फुटेज में ऐसे लगता है कि मानों चोर खुद की बाइक लेकर जा रहा है। शहर में चोरी की बढ़ रही वारदातों को लेकर पुलिस प्रशासन की कार्रगुजारी पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *