नहीं रिलीज होगी ‘Lawrence of Punjab’ की Web Series

Written by

in

चंडीगढ़ः गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जीवन पर आधारित आगामी डॉक्यू-सीरीज ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ इन दिनों लगातार विवादों के केंद्र में है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इसकी रिलीज पर तत्काल रोक लगाने की मांग की थी। वहीं भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 को एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी कर सलाह दी है कि वह गैंगस्टरों के जीवन पर आधारित वृत्तचित्र या वेब सीरीज रिलीज न करे।

ऐसे में लॉरेंस आफ पंजाब डॉक्यूमेंट्री सीरीज लॉरेंज आफ पंजाब अब रिलीज नहीं होगी। दरअसल, यह डॉक्यू-सीरीज 27 अप्रैल को रिलीज होनी थी। इससे पहले पंजाब पुलिस ने भी केंद्र सरकार को पत्रा लिख था। जिसमें कहा था कि अगर डॉक्यूमेंट्री रिलीज होती है तो पंजाब का माहौल खराब हो सकता है। कांग्रेस प्रधान व सांसद अमरिदंर सिंह राजा वड़िंग ने इस मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में केस दायर किया था।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा था कि इस पर तुरंत रोक लगाई जानी चाहिए। इसे लेकर लॉरेंस के परिवार ने भी विरोध जताया था। लॉरेंस के परिवार ने इस सीरीज के कंटेंट, इसके निर्माण की प्रक्रिया और रिलीज होने के समय पर गंभीर सवाल खड़े किए थे। परिवार का कहना था कि यह सीरीज न केवल तथ्यों से परे है, बल्कि न्यायिक प्रणाली और पंजाब की गौरवशाली संस्कृति का भी अपमान करती है। हालांकि वेब सीरिज बनाने के लिए न तो परिवार से परमिशन ली गई है और न ही सरकार से। लॉरेंस के चाचा रमेश का कहना है कि फिल्म के प्रोड्यूसर पर इस मामले में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *