Punjab News: कड़कती धूप में Gas Cylinder लेने के लिए लगी लोगों की लम्बी लाइनें, देखें वीडियो

Written by

in

उपभोक्ताओं ने Gas Agency पर लगाए आरोप

मोहालीः बीते दिनों कई इलाकों में इजराइल-अमेरिका और इरान के बीच जंग के चलते गैस सिलेंडर की कमी आ गई थी। इस दौरान लोगों ने लम्बी लाइनों में लगकर सिलेंडर लिए थे। फिर थोड़े दिनों बाद हालात ठीक हो गए थे और लोगों को सिलेंडर की सप्लाई मिलनी भी शुरू हो गई थी। वहीं दूसरी ओर मोहाली के कस्बा लाडरा स्थित PUNSUP गैस एजेंसी में अभी भी हालात बिगड़े हुए हैं। कड़कड़ाती धूप में लोग लंबी कतारों में लगकर सिलेंडर ले रहे हैं। इसको लेकर लोगों का आरोप है कि उन्हें समय पर गैस की आपूर्ति नहीं की जा रही है और उन्हें परेशान किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि मोहाली की अन्य गैस एजेंसियों में सप्लाई पूरी तरह सुचारु चल रही है, लेकिन इस एजेंसी में ही दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा कि जब वह गैस एजेंसी से संपर्क करते हैं तो वह गोदाम से सिलेंडर लाने की बात कहते हैं और जब वह गोदाम में आते हैं तो वहां लम्बी लाइनें लगी होती है। उन्होंने कहा कि कई बार उन्हें खाली हाथ वापिस लौटा दिया जाता है और उन्हें अगले दिन आना पड़ता है। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि वह पिछले 12 से 15 दिनों से सिलेंडर लेने के लिए भटक रही हैं। उनसे चूल्हा भी नहीं जलता है। उन्होंने बताया कि उसके एक बेटे की मौत हो चुकी है जिसके चलते कोई ओर उसका सिलेंडर भी नहीं लेने जाता और इतनी गर्मी में उसे दर-दर भटकना पड़ता है। हर बार उसे ओटीपी न आने की बात कहकर वापिस लौटा दिया जाता है। उन्होंने जल्द से जल्द सिलेंडर दिलवाने की मांग की।    

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *