Punjab News: डॉक्यूमेंट्री बैन पर भड़का लारेंस गैंग, मजीठिया, वडिंग सहित इन लीडर को दी धमकी

Written by

in

चंडीगढ़ः केंद्र सरकार ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर बने डॉक्यूमेंट्री की रिलीज पर बीते दिन रोक लगा दी। एक ओटीटी प्लेटफार्म ने दिल्ली हाईकोर्ट को ये सूचना दी गई। इस डॉक्यूमेंट्री में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के आपराधिक दुनिया में आगे बढ़ने की कहानी बताई गई। दरअसल, 27 अप्रैल को ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ के नाम से डॉक्यूमेंट्री रिलीज होने वाली थी। वहीं डॉक्यूमेंट्री बैन के बाद लॉरेंस गैंग भड़क गई। इस दौरान लॉरेंस गैंग ने कांग्रेस लीडर्स सहित बिक्रमजीत मजीठिया को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए धमकी दे दी है। सीरीज का विरोध करने वालों को लॉरेंस गैंग ग्रुप की ओर से जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी विदेशी नंबर से दी गई है। जिसमें धमकी देते हुए कहा गया है कि डॉक्यूमेंट्री तो चलके रहेगी। अपनी डॉक्यूमेंट्री की तैयारी कर लों। अब किसी से पैसे नहीं लेंगे, गोली, 47 और बम से उड़ाने की तैयारी समझो। इस धमकी के साथ कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, सुखजिंदर रंधावा, बलकौर सिंह, बिक्रमजीत सिंह मजीठिया सहित अन्य दिग्गजों ने नाम लिखे हुए है। बता दें कि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर इस डॉक्यूमेंट्री की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा था कि इस डॉक्यूमेंट्री की रिलीज को लेकर पंजाब पुलिस ने आपत्ति जताई थी, जिसके बाद केंद्र सरकार ने रिलीज रोकने का निर्देश जारी किया था। राजा वडिंग ने इस बाबत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी थी। जबकि पंजाब पुलिस ने भी सीरीज पर रोक लगाने की अपील की थी। यही नहीं, लॉरेंस बिश्‍नोई के चचेरे भाई ने भी परिवार की ओर से इस सीरीज पर आपत्त‍ि दर्ज की और डायरेक्‍टर को जमकर फटकारा था। कुख्‍यात गैंगस्‍टर लॉरेंस बिश्नोई बीते कुछ साल से लगातार चर्चा में है। गुजरात के साबरमती जेल में कैद लॉरेंस पर जेल से ही विदेश में बैठे अपने गुर्गों द्वारा क्राइम सिंडिकेट चलाने का आरोप है। उसने कई सलमान खान समेत सुपरस्टार्स को बार-बार धमकियां दी हैं। सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में भी लॉरेंस के गैंग ने ही जिम्‍मेदारी ली थी। जबकि गैंगस्‍टर से प्रताड़‍ित सेलेब्‍स में रणवीर सिंह, कपिल शर्मा, AP ढिल्लों, बादशाह, राखी सावंत और रोहित शेट्टी का भी नाम शामिल है। 2024 में राजनेता बाबा सिद्दीकी की सरेआम हत्‍या के पीछे भी इसी गैंगस्‍टर का हाथ माना जाता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *