भजन संध्या से लौट रहे दोस्तों की Car कई पलटियां खाकर खेत में गिरी, 3 की मौत, ड्राइवर गंभीर घायल

Written by

in

झुंझुनूंः मंड्रेला रोड पर दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। घटना में 3 दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चला रहा चौथा साथी गंभीर घायल है। हादसा देर रात 1 बजे झुंझुनूं-मंड्रेला रोड पर हुआ।

जानकारी देते प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक्सीडेट इतना भयावह था कि कार पलटते हुए 15 फीट खेत में आ गई। इसमें एक युवक का शव करीब 1 घंटे बाद खेत के दूसरे छोर पर मिला। बताया जा रहा है कि चारों दोस्त भजन संध्या में हिस्सा लेकर झुंझुनूं लौट रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया। धनूरी थाना अधिकारी थानाधिकारी संजय गौतम ने बताया कि झुंझुनूं के चोमालो का मोहल्ला निवासी सुनील शुक्ला (33), झुंझुनूं के रानी सती मंदिर के पास रहने वाला गौरव सैनी (21), विजय ढांड और जितेंद्र वालिया सोनासर स्थित हीरा की ढाणी गए थे। यहां पर भजन संध्या थी। देर रात भजन संध्या से चारों झुंझुनूं शहर लौट रहे थे। इसी दौरान झुंझुनूं-मंड्रेला रोड पर अचानक कोई जानवर आ गया। जानवर को बचाने के चक्कर में इनकी वरना कार अनियंत्रित हो गई। इस हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इनके पीछे दो से तीन कारें और थी। हादसे के बाद वे मौके पर रुके और शवों को अपनी गाड़ियों में डालकर झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल पहुंचे। वहीं कार ड्राइवर जितेंद्र वालिया गंभीर घायल हो गया। उसे भी इलाज के लिए झुंझुनूं के बीडीके हॉस्पिटल लाया गया था, लेकिन, हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल रेफर किया गया।

एसएचओ संजय गौतम ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि सड़क पर अचानक पशु आने के कारण चालक गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा। गाड़ी की स्पीड ज्यादा होने की वजह से गाड़ी कई बार पलटी और ये हादसा हुआ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *